CG CRIME

रायपुर | प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से डेढ़ लाख रुपये का माल बरआमद

MD Junaid Khan

रायपुरराजधानी । पुलिस कमिश्नरेट एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 300 नग नाइट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, नगदी और मोबाइल फोन सहित करीब ₹1.50 लाख का सामान जप्त कर धारा 22(ख), नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 04 जुलाई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि थाना गोलबाजार क्षेत्र स्थित दाई कोरा भवन के सामने कुछ युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की फिराक में खड़े हैं।

सूचना मिलते ही एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर तीन संदिग्ध युवकों की पहचान की गई। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, टीम ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोह. असपाक, शिवम ढीमर और तुषार ढीमर के रूप में बताई। आरोपियों के बैग की तलाशी लेने पर उसमें 300 नग नाइट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद हुई। पुलिस द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और लगातार गुमराह करने का प्रयास करते रहे। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर Forward एवं Backward Linkages के आधार पर नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में End-to-End कार्यवाही जारी है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 105/2026 के तहत धारा 22(ख), नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
1. मोह. असपाक (25 वर्ष) – निवासी कबीर नगर, झंडा चौक, रायपुर।
2. शिवम ढीमर (22 वर्ष) – निवासी मंगल बाजार, थाना आजाद चौक, रायपुर।
3. तुषार ढीमर (20 वर्ष) – निवासी अटल आवास, कुरूद, जिला धमतरी।

जप्त मशरूका – 300 नग नाइट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट- नगदी ₹400- 02 मोबाइल फोन
कुल जप्ती लगभग ₹1,50,000

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top