
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिला पुलिस द्वारा 10 लाख 55 हजार रुपये से अधिक कीमती अवैध 21.1 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 5 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद थाना चांपा पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक व्यक्ति कागज की पुड़िया में गांजा बेचते हुए मिला। घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष), पिता स्वर्गीय यशवंत देवांगन, निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी की घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से खाकी रंग के टेप लगे चार पैकेट एवं दो प्लास्टिक बोरियों में रखा कुल 21.1 किलोग्राम गांजा बर आमद हुआ। साथ ही गांजा बिक्री से प्राप्त 10,450 रुपये नकद भी जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना चांपा में अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत धारा 20(बी), एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गोपी सिंह, रूकसाना बानो, निकिता साहू, सहायक उप निरीक्षक भुवनेश्वर राठौर, प्रधान आरक्षक नरसिंह बर्मन, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता साहू, आरक्षक ईश्वरी राठौर, प्रकाश द्विवेदी, मुद्रिका दुबे, विरेश सिंह सहित थाना चांपा स्टाफ का अहम किरदार रहा।
नाम गिरफ्तार आरोपी- वीरेन्द्र देवांगन (28 वर्ष) निवासी हनुमान चौक, देवांगन पारा, चांपा जिला जांजगीर चांपा।

