
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने और दहशत फैलाने वाले एक युवक को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धौराभाठा स्थित इमली चौक के पास एक युवक हाथ में तलवार लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा ने पुलिस टीम मौके पर घेराबंदी कर मौके से सुरेंद्र बंजारे उर्फ सुल्तान उर्फ गोलू (32 वर्ष) निवासी ग्राम धौराभाठा, थाना हिर्री को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

