CG CRIME

बिलासपुर | धारदार चाकू लेकर दहशत फैलाने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा पुलिस द्वारा धारदार चाकू लेकर दहशत फैलाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 04 नग धारदार लोहे के चाकू बरआमद कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को पुलिस टीम थाना क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लालखदान क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर चार युवक धारदार चाकू लेकर घूमते हुए लोगों में भय का माहौल बनाते मिले। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 04 लोहे के धारदार चाकू बरामद किए गए, जिन्हें जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 364/ 2026 अपराध क्रमांक 365/2026-अपराध क्रमांक 366/2026- अपराध क्रमांक 367/2026
इनमें तीन मामलों में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 तथा एक मामले में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी

(1)- कुशल पासी (19 वर्ष), निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा
(2)- सुमीत पाल (18 वर्ष), निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा
(3)- प्रथम चौहान (20 वर्ष), निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा
(4)- शिवम चौहान (22 वर्ष), निवासी परियापारा, लालखदान, थाना तोरवा

बरामदगी- 04 नग धारदार लोहे के चाकू

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top