CG CRIME

बिलासपुर | कोनी | अवैध 13 लीटर कच्ची महुआ शराब बेचते एक महिला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले की कोनी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 13 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 30 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लोफंदी की रहने वाली एक महिला अपने घर के पास कच्ची महुआ शराब बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 13 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,600 है, बर आमद किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 339/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

श्रीमती चन्द्रीका धनुहार (40 वर्ष)
पति – स्वर्गीय विष्णु धनुहार
निवासी – धनुहार पारा, ग्राम लोफंदी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top