
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के बिल्हा पुलिस द्वारा अवैध शराब कोचिया पर कार्यवाही करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घर में रखे 122 पाव अवैध देशी शराब जप्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 10,260 रुपये बताई गई है। जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 29 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि महेश कोसले अपने घर में बिक्री के लिए भारी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है। सूचना पर पुलिस टीम ने भैसबोड़ गांव में दबिश दी और आरोपी के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक सफेद थैले से 97 पाव देशी प्लेन शराब तथा एक काले पिट्ठू बैग से 25 पाव देशी मसाला शराब बर आमद की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 338/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी
महेश कोसले (38 वर्ष), पिता छेदीलाल कोसले, निवासी ग्राम भैसबोड़, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर।
बर आमदगी
देशी प्लेन शराब – 97 पाव
देशी मसाला शराब – 25 पाव
कुल शराब – 122 पाव (21.960 लीटर)
कुल कीमत – ₹10,260

