CG CRIME

हिर्री | कोयला हेराफेरी प्रकरण में पिछले एक माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले की हिर्री पुलिस द्वारा कोयला हेराफेरी के प्रकरण में पिछले एक माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशीष केशरी (46 वर्ष), निवासी पेण्डा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह कोयला परिवहन एवं लिफ्टिंग का कार्य करता है। एसईसीएल अमेरा-विश्रामपुर क्षेत्र की खदान से तीन ट्रेलरों में उच्च गुणवत्ता (5500-5800 GCV) का कोयला गोपाल स्पंज एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड, सिलतरा भेजा गया था। आरोप है कि रास्ते में पेण्ड्रीडीह डिपो के पास आरोपी गंगा साहू और रिजवान खान ने ट्रेलरों को रोककर कोयला अग्रवाल के कोल डिपो ले जाया। वहां प्रत्येक ट्रेलर से लगभग 5-5 टन उच्च गुणवत्ता का कोयला उतारकर, उसकी जगह 4700 GCV का निम्न गुणवत्ता वाला कोयला भर दिया गया और फिर ट्रेलरों को सिलतरा स्थित प्लांट भेज दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जांच के दौरान पहले ही नरेश कुमार अग्रवाल, गंगा प्रसाद साहू तथा ट्रेलर चालक फिरोज अंसारी, निसार अंसारी और इमरान अंसारी को गिरफ्तार कर 25 मई 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।

घटना के बाद से फरार चल रहे रिजवान खान, निवासी खंडोवा मंदिर के पीछे, रतनपुर, की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। आखिरकार 30 जून 2026 को हिर्री पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक धारा 316(3), 317(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top