CG CRIME

बिलासपुर | महिला से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने वाला आरोपी गिरफ्तार|भेजा गया जेल

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले की तोरवा पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 29 जून 2026 को देवरीडीह निवासी पीड़िता ने थाना तोरवा पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसी दिन शाम करीब 7:30 बजे मोहल्ले का रहने वाला राम मोंगरे उस पर बुरी नीयत रखते हुए उसका हाथ और बांह पकड़कर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता द्वारा पहनी हुई लेगिंग भी फाड़ दी और अभद्र व्यवहार किया। शिकायत पर तोरवा पुलिस द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 356/2026 के तहत धारा 74 एवं 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

राम मोंगरे
पिता – मलिक मोंगरे
निवासी – देवरीडीह, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top