
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के मल्हार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बैटरी में लगातार चल रहे आपसी विवाद और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए मल्हार पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए दोनों पक्षों के 7 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 24 जून 2026 को ग्राम बैटरी निवासी जवाहरलाल कश्यप ने हनुमान प्रसाद वर्मा, बाबूलाल वर्मा, दयाराम व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से हनुमान प्रसाद वर्मा ने जवाहरलाल कश्यप, जीवन कश्यप, दुष्यंत कश्यप और प्रेमचंद पांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट दर्ज होने और कानूनी कार्यवाही के बावजूद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी रहा। पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है तथा शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मल्हार पुलिस ने निम्न आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी –
(1)- बाबूलाल वर्मा (53 वर्ष)
(2)-नंदकुमार वर्मा (40 वर्ष)
(3)- रामरतन वर्मा (45 वर्ष)
(4)- मधुसूदन कश्यप (54 वर्ष)
(5)- दुष्यंत कश्यप (40 वर्ष)
(6)- राजेश्वर उर्फ राजा (34 वर्ष)
(7)- प्रेमचंद पांडे (40 वर्ष)
सभी आरोपी ग्राम बैटरी, चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी क्षेत्र के निवासी हैं।

