
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाली में पेशाब करने की बात को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार प्रार्थी सनत सारथी ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 अप्रैल 2026 की रात करीब 12 बजे प्रभात चौक, चिंगराजपारा में टहलने के दौरान विक्की अहिरवार और उसके साथियों ने नाली में पेशाब करने की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे, चाकू और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। हमले में सनत सारथी के अलावा बीच-बचाव करने पहुंचे रेखा सारथी, बेटू विश्वकर्मा, सोनी सिंह ठाकुर और तिलक दास मानिकपुरी भी घायल हो गए। कई लोगों को सिर, हाथ, पैर, पीठ, पेट और जांघ में गंभीर चोटें आईं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज की जांच में करीब 15 लोग मुंह ढंककर मारपीट करते दिखाई दिए। जांच के दौरान आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

प्रकरण मे पुलिस ने पहले ही 3 आरोपियों और 7 अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है।
नाम आरोपी- अमन अहिरवार उर्फ नाचू (24 वर्ष) को सरकंडा

