CG CRIME

पामगढ़ | नकली मंगलसूत्र को असली सोना बताकर ज्वेलरी दुकान संचालक से 40 हजार रुपये की ठगी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा नकली मंगलसूत्र को सोना बताकर 40 हजार की ठगी ठगी करने वाले आरोपी को चंद घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 40,000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी द्वारा थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई की नगर पंचायत पामगढ़ में ‘केसर लाल एंड संस’ के नाम से ज्वेलरी दुकान चलाता है। शाम 4-5 बजे के बीच सफेद रंग की बलेनो कार से दो व्यक्ति दुकान पर आए। उन्होंने 50 हजार रुपये की जरूरत बताकर सोने का मंगलसूत्र गिरवी रखने की बात कही।

प्रार्थी के रसीद मांगने पर एक व्यक्ति ने खुद को ‘अमित तिवारी’ बताकर नकली बिल थमा दिया। मंगलसूत्र को असली सोना समझकर प्रार्थी ने 40,000 रुपये में गिरवी रख लिया। पैसे लेकर दोनों कार से फरार हो गए। उनके जाने के बाद जांच करने पर पता चला कि मंगलसूत्र सोने का नहीं, बल्कि बेनटेक्स का है। ठगी का एहसास होते ही प्रार्थी ने तत्काल थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं SDOP अकलतरा श्री प्रदीप सोरी के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपियों को बलौदा बाजार से दबिश देकर पकड़ा गया।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ठगी की पूरी रकम 40,000 रुपये नगद एवं घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जप्त किया पूछताछ में दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किए जाने से दिनांक 27.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
1. अमन सोनी पिता श्री गणेश सोनी उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 09, बलौदा बाजार
2. अमित सोनी पिता कृष्ण कुमार सोनी उम्र 42 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 21, वैष्णव कॉलोनी, बलौदा बाजार, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदा बाजार

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top