
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ब्लेड और स्कूटी जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 15 जून 2026 को साहिल बर्मन के साथ हुए विवाद के दौरान आरोपी मो. समीर ने ब्लेड से उसकी गर्दन पर हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 371/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि वारदात के बाद आरोपी अपनी स्कूटी रेलवे स्टेशन पार्किंग में छोड़कर भंडारा (महाराष्ट्र) भाग गया था। लगातार पतासाजी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जप्त मशरूका -घटना में प्रयुक्त 01 ब्लेड
स्कूटी क्रमांक CG 10/BG 5265
नाम गिरफ्तार आरोपी- मो. समीर (25 वर्ष), पिता मो. शब्बीर, निवासी साईं मंदिर के पास, तालापारा, थाना सिविल लाइन, बिलासपुर।

