
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में आम रास्ते पर धारदार चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 25 जून 2026 को दोपहर लगभग 11:30 बजे थाना रतनपुर को सूचना प्राप्त हुई कि रेस्ट हाउस के पास एक व्यक्ति धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विष्णु यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को धारदार चाकू सहित पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बलजीत यादव (35 वर्ष) बताया, जो मूल रूप से बेगूसराय (बिहार) का निवासी है तथा वर्तमान में रतनपुर स्थित सिद्धी विनायक राइस मिल में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

जप्त मशरूका –
01 धारदार चाकू
उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक विष्णु यादव (थाना प्रभारी, रतनपुर) प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, आरक्षक बिजेंद्र रात्रे एवं स्टाफ का अहम किरदार रहा।

