CG CRIME

मुंगेली | अवैध मादक पदार्थों गांजा के साथ एक महिला पुरुष गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सायबर सेल एवं थाना चिल्फी पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा बिक्री के कारोबार में संलिप्त एक महिला और एक पुरुष आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही 24 जून 2026 को सुबह लगभग 8 बजे थाना चिल्फी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गातापार स्कूल मैदान के पास रहने वाली एक महिला अपने साथी के साथ घर में गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर महिला आरोपी को पकड़ा। पकड़े गए महिला आरोपी गुलाबा बाई मंगेशकर (45 वर्ष) निवासी गातापार स्कूल मोहल्ला, थाना चिल्फी के घर की तलाशी के दौरान बैंगनी रंग के टूरिस्टर बैग से दो पैकेटों में कुल 1 किलो 849 ग्राम गांजा बर आमद किया गया।

आरोपी अमित कुमार खाण्डे (40 वर्ष) निवासी लमकेना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के कब्जे से गुलाबी रंग के थैले में रखे दो पैकेटों से कुल 1 किलो 804 ग्राम गांजा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को 24 जून 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जप्त मशरूका -3 किलो 653 ग्राम गांजा
अनुमानित कीमत – 54,000 रुपये

उपरोक्त कार्यवाही में थाना चिल्फी प्रभारी निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी, पीएसआई केसो राम देवांगन, साधना यादव एवं साइबर सेल तथा थाना चिल्फी के स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top