CG CRIME

बिलासपुर | हेरोइन (चिट्टा) बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा तस्कर गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के एसीसीयू एवं सकरी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर कार्यवाही करते हुए हेरोइन (चिट्टा) बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा पंजाब से हेरोइन (चिट्टा) लाकर बिलासपुर में बेचने के फिराक में था, जिसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर को ACCU टीम को सूचना मिली कि उसलापुर बाजार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति हेरोइन (चिट्टा) बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं ACCU प्रभारी मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुए दीपक वालिया (उम्र 32 वर्ष, मूल निवासी- सुभाष कॉलोनी, अमृतसर, पंजाब; वर्तमान निवासी- वास्तु शिखर अपार्टमेंट, उसलापुर, बिलासपुर को पकड़ा।तलाशी लेने पर कब्जे से 11.73 ग्राम हेरोइन (कीमत करीब ₹2,50,000) और ₹10,500 नगद बर आमद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया की पंजाब के अमृतसर से तस्करों के संपर्क में आकर हेरोइन खरीदकर बिलासपुर लाया था। वह यहां इसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर स्थानीय ग्राहकों को अधिक दामों पर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट की धारा 21(बी) एवं 22(बी) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।



नाम आरोपी – दीपक वालिया (उम्र 32 वर्ष, मूल निवासी- सुभाष कॉलोनी, अमृतसर, पंजाब; वर्तमान निवासी- वास्तु शिखर अपार्टमेंट, उसलापुर, बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top