

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा पुलिस द्वारा में साइबर धोखाधड़ी और आपराधिक जालसाजी फर्जी बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम को इधर-उधर करने के प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी नारायण साहू अपने साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर प्रलोभन देकर आपराधिक षड्यंत्र रचता था। पीड़ितों के बैंक खातों से उनकी सहमति के बिना रकम का आहरण या ट्रांसफर किया जाता था ‘साहू बिल्डिंग सप्लाईर’ के नाम से संचालित IDFC FIRST Bank और SBI के खातों का उपयोग कथित रूप से अवैध और ठगी की रकम के लेनदेन में किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी नारायण साहू उम्र: 33 वर्ष पिता: तुलाराम साहू निवासी: गतौरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर। के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2), 317(5), 318(4), 323, 3(5) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-D के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
नाम: नारायण साहू
उम्र: 33 वर्ष
पिता: तुलाराम साहू
निवासी: गतौरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर
प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

