
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की उम्र घटना के समय 17 वर्ष 11 माह थी और वह डी.पी. विप्र महाविद्यालय में फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी ने पढ़ाई में मदद करने के बहाने उससे जान-पहचान बढ़ाई और बाद में उसे अपने किराए के मकान में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी द्वारा बदनाम करने की धमकी दिए जाने के कारण पीड़िता डरी हुई थी। बाद में उसकी बहन ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट पर सरकंडा थाना में अपराध क्रमांक: 1547/2026
भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 64 और 79 पॉक्सो एक्ट धारा 4 और 6 के तहत शिकायत दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और साक्ष्य जुटाए गए एवं आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक: 1547/2026 भारतीय न्याय संहिता (BNS): धारा 64 और 79 पॉक्सो एक्ट: धारा 4 और 6 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
नाम आरोपी- दीपक चतुर (21 वर्ष), निवासी ग्राम कलमी, जिला सक्ती, वर्तमान पता बिलासपुर बंगालीपारा।

