CG CRIME

बिलासपुर | पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने किया नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने बिलासपुर जिले में पुलिस अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में नवीन पुलिस भवनों एवं ई-मालखानों का लोकार्पण किया। इस पहल का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और आधुनिक बनाना है। ई-मालखाना शुरू होने से जब्त एवं विभिन्न आपराधिक प्रकरणों से संबंधित संपत्ति के सुरक्षित और व्यवस्थित संधारण में मदद मिलेगी। साथ ही, अभिलेखों के बेहतर प्रबंधन, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने में भी तकनीक की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।




पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर थानों को डिजिटल बनाने और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के प्रयासों से जिले में विभिन्न पुलिस कार्यालयों, थाना भवनों और आवासीय सुविधाओं के विकास पर भी काम किया जा रहा है।
इन नई सुविधाओं से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलेगा और आम नागरिकों को पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी।



इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।

इन सुविधाओं का हुआ लोकार्पण

सिविल लाइन स्थित नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) कार्यालय का नवीन भवन
पचपेड़ी में नवीन थाना भवन एवं ई-मालखाना
रतनपुर में नवीन ई-मालखाना

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top