CG CRIME

बिलासपुर | सूने मकान में चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित 06 गिरफ्तार|₹2 लाख के सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और हाथ घड़ी बर आमद | मोपका चौकी और सरकंडा पुलिस की कार्यवाही |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर जिले के चौकी मोपका थाना सरकंडा क्षेत्र में सूने मकान में चोरी करने वाले एक नाबालिग सहित 5 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और हाथ घड़ी सहित करीब ₹2 लाख का मशरूका बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिजौर निवासी नीरज सूर्या ने 25 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई की 21 अक्टूबर को अपने परिवार के साथ चकरभाठा गया था। 25 अक्टूबर को वापस लौटने पर उसने देखा कि घर के कमरे का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी व लॉकर टूटे हुए थे। अज्ञात व्यक्ति घर से सोने-चांदी के जेवर, बर्तन, हाथ घड़ी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए थे।

मामले में अपराध क्रमांक 1553/2026 धारा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(1), 317 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई, एवं आरोपियों की निशान देही पर चोरी का समान बर आमद किया गया ।



पकड़े गए आरोपियों के नाम:

1. अयान खान, उम्र 21 वर्ष
2. दिव्यांश लश्कर, उम्र 19 वर्ष
3. नेतराम साहू, उम्र 24 वर्ष
4. राजा सोनी, उम्र 30 वर्ष
5. समीर बघेल, उम्र 27 वर्ष
6. एक अपचारी बालक

मामले में चोरी करने और चोरी का सामान खरीदने से संबंधित भूमिका की जांच की गई है। आरोपियों और अपचारी बालक को नियमानुसार न्यायालय/संबंधित प्राधिकारी के समक्ष पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में चौकी मोपका और थाना सरकंडा पुलिस स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top