CG CRIME

बिलासपुर | एसीसीयू एवं सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही चोरी की तीन मोपेड एक्टिवा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के एसीसीयू एवं सिविल लाईन पुलिस द्वारा क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटना में कार्यवाही करते हुए तीन मोपेड एक्टिवा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई एक्टिवा दो सिविल लाईन क्षेत्र की है। एवं एक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की, पुलिस ने बर आमद कर लिया है। पहला मामला उसलापुर रेलवे स्टेशन के बाहर का 15 मई 2026 को होंडा एक्टिवा 125 (क्रमांक CG28V0969) चोरी हुई थी। इस संबंध में 16 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

दूसरी घटना 19 अक्टूबर 2026 को राजेंद्र नगर स्थित किरण कुंज हॉस्टल के गेट के सामने पर्ल व्हाइट रंग की होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG12BW5746) चोरी हो गई। मामले में 23 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

तीसरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा का 24 सितंबर 2026 को होंडा एक्टिवा (क्रमांक CG10BD7043) चोरी हुई थी, जिसकी रिपोर्ट 25 सितंबर को दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने प्रकरण में आरोपी अरविंद दिवाकर, पिता दानी दिवाकर, निवासी अटल आवास, सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। मामले में जांच जारी है

नाम आरोपी -अरविंद दिवाकर, पिता दानी दिवाकर, निवासी अटल आवास, सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर

उपरोक्त कार्यवाही में थाना सिविल लाइन के प्रधान आरक्षक विश्वदीप त्रिपाठी सहित ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक आतिश पारीक तथा आरक्षक बीरेंद्र राजपूत और योगेश साहू का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top