CG CRIME

बिलासपुर |तलवार लहराकर लोगों को डरा रहा आरोपी गिरफ्तार|आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा उदई चौक के पास धारदार तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने  वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक धारदार तलवार जप्त कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 24 अक्टूबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक उदई चौक के पास तलवार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी मिथलेश सिंह ठाकुर उर्फ डोमचुल (26 वर्ष पिता: राकेश सिंह ठाकुर निवासी: कतियापारा, उदई चौक, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 627/26 धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।



नाम गिरफ्तार आरोपी:
मिथलेश सिंह ठाकुर उर्फ डोमचुल (26 वर्ष)
पिता: राकेश सिंह ठाकुर
निवासी: कतियापारा, उदई चौक, थाना सिटी कोतवाली, बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top