

MD-Junaid Khan
जांजगीर-चांपा। जिले के मुलमुला पुलिस द्वारा किराना दुकान में छिपाकर 70 पाव अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को थाना मुलमुला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जेवरा निवासी बलराम कश्यप अपनी किराना दुकान में काउंटर के पास अवैध रूप से शराब छिपाकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दुकान में रेड किया। कार्यवाही के दौरान दुकान के काउंटर के पास बिक्री के लिए रखी गई 15 नग गोवा स्पेशल व्हिस्की, कीमत 1,800 रुपये तथा 55 नग पाव देशी प्लेन शराब, कीमत 4,400 रुपये, कुल 70 नग पाव शराब, मात्रा 12.600 बल्क लीटर एवं कुल कीमत 6,200 रुपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 447/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी -बलराम कश्यप उम्र 47 वर्ष, निवासी जेवरा वार्ड क्रमांक 04, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मुलमुला निरीक्षक शिवानंद सिंह, सहायक उपनिरीक्षक नजीर हुसैन, प्रधान आरक्षक रुद्र कश्यप, आरक्षक राजेश कश्यप, आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया एवं महिला आरक्षक प्रेमा जांगड़े का अहम किरदार रहा।

