CG CRIME

बिलासपुर | रतनपुर |अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब पर की बिक्री पर अंकुश लगाने कार्यवाही करते हुए एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांधीनगर रतनपुर में रेड कार्यवाही कर कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू उम्र: 30 वर्ष निवासी: गांधीनगर, रतनपुर, जिला बिलासपुर को पकड़ा। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत ₹1,400 बताई गई है, तथा शराब बिक्री की ₹1,100 नकद रकम जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।



गिरफ्तार आरोपी
नाम: कमलेश निर्मलकर उर्फ गोलू
उम्र: 30 वर्ष
निवासी: गांधीनगर, रतनपुर, जिला बिलासपुर

उपरोक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, आरक्षक धीरज कश्यप, देवानंद चंद्राकर और पवन ठाकुर का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top