


MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के हिर्री पुलिस द्वारा एक माह से फरार चल रहे आबकारी एक्ट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 24 सितंबर 2026 को भोजपुरी कौशिक ढाबा के सामने हुई कार्रवाई के दौरान आबकारी एक्ट के मामले में आरोपी केदार साहू और राजेन्द्र साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। वहीं, इस मामले में शामिल आरोपी पवन कुमार साहू घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिसे 22 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी सरगांव में घूम रहा है। सूचना के आधार पर हिर्री पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा जुर्म कबूल करने पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक: 282/2026 धारा: 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
नाम: पवन कुमार साहू
उम्र: 38 वर्ष
निवासी: वार्ड क्रमांक 16, सरगांव, जिला मुंगेली
उपरोक्त कार्यवाही में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार, प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र राजपूत और आरक्षक जितेन्द्र कुमार जगत का अहम किरदार रहा।

