
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान से आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार घटना 25-26 सितंबर 2026 की रात की है। अशोक नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में परिवार सो रहा था। मकान में दरवाजा नहीं था और त्रिपाल लगा हुआ था। सुबह करीब 6 बजे उठने पर कपड़ों के बैग में रखी आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मंगलसूत्र, पायल के साथ पड़ोसी का मोबाइल और पावर बैंक गायब मिला। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹27 हजार बताई गई। शिकायत पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1387/2026, धारा 305 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कैलाश साहू, निवासी अशोक नगर, चोरी का सामान बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल किया।
आरोपी के कथित मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने 2 पावर बैंक, 1 Jio कीपैड मोबाइल, 21 बड़ी एवं 114 छोटी सिल्वर कलर की आर्टिफिशियल ज्वेलरी तथा 27 आर्टिफिशियल मंगलसूत्र बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध धारा 305 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

