CG CRIME

बिलासपुर | राष्ट्रीय पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82 लाख की ठगी | एक महिला गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में बड़ा पद दिलाने और पार्टी में ज्वाइनिंग कराने का झांसा देकर ₹82,63,194 की ठगी करने के प्रकरण में सरकंडा पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी चेतन आनंद दुबे की वर्ष 2025 में फ़ेसबुक के माध्यम से निखत परवीन शाबरी उर्फ निकहत शाबरी उर्फ निक्की से पहचान हुई थी। महिला ने कथित तौर पर खुद को राष्ट्रीय पार्टी का कार्यकर्ता बताते हुए बड़े नेताओं से करीबी संपर्क होने का दावा किया। जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर विश्वास हासिल करने के बाद आरोपी ने प्रार्थी को राजनीति में बड़ा पद दिलाने का लालच दिया। इसके बाद पार्टी फंड और कागजी प्रक्रिया के नाम पर प्रार्थी तथा उसके परिचितों के खातों से और नगद मिलाकर ₹82.63 लाख से अधिक राशि ली गई। शिकायतकर्ता द्वारा रकम वापस मांगने और पद को लेकर जानकारी लेने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

मामले में थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1376/2026, धारा 318(4) और 119(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, जांच के दौरान पुलिस ने M.C.B. जिले के खोंगापानी स्थित आरोपी के निवास से उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, आधार कार्ड तथा प्रार्थी से संबंधित दस्तावेज और बायोडाटा जप्त किए गए।

पुलिस ने आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आने की बात कही है। इसमें झगराखांड और सिविल लाइन रायपुर थाने में दर्ज विभिन्न प्रकरण शामिल हैं।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top