CG CRIME

बिलासपुर| कोनी |रास्ता रोककर चाकू और डंडे से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार|

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोनी क्षेत्र में रास्ता रोककर मारपीट और चाकू से हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू और डंडा भी बर आमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। ग्राम पोंसरा निवासी आयुष रजक अपने साथियों के साथ बिरकोना से डीजे को माजदा वाहन में लोड कर गांव लौट रहा था। इसी दौरान जलसो के पास पिंटू वर्मा अपने साथियों के साथ कथित तौर पर रास्ते में मिला और पूर्व रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने डीजे बजाने के लिए कहा, लेकिन मना करने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद पिंटू वर्मा ने चाकू से हमला किया, जबकि उसके अन्य साथियों ने डंडे और स्टिक से मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोनी पुलिस ने तत्काल आरोपियों की पतासाजी और घेराबंदी शुरू की। कार्यवाही करते हुए पिंटू वर्मा (19 वर्ष) और दुर्गेश कुमार गोंड (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चाकू और डंडा जप्त कर आरोपियों न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top