
MD-Junaid Khan
बिलासपुर । जिले के बिल्हा पुलिस द्वारा वाहनों में अतिरिक्त लोहे के एंगल लगाकर चलने वाले दो पिकअप वाहनों पर कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार 26 सितंबर 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान रामसत्ता चौक बिल्हा और बिल्हा मेन रोड शनिचरी बाजार में दो माजदा वाहनों की जांच की गई। दोनों वाहनों में डीजे लोड करने के लिए दाएं, बाएं और ऊपर की ओर लोहे के अतिरिक्त एंगल लगाए गए थे। पुलिस ने बताया कि इस तरह के अतिरिक्त एंगल दुर्घटना की आशंका बढ़ा सकते हैं।
कार्यवाही के दौरान शिवलाल यादव निवासी रामसत्ता चौक बिल्हा के माजदा क्रमांक CG04QC9445 और दीपक मनहर निवासी कुरेली के माजदा क्रमांक CG10R0105 को जब्त किया गया।
पुलिस ने दोनों मामलों में इस्तगासा क्रमांक 03/2026 और 04/2026 के तहत मोटर वाहन अधिनियम की धारा 130(3)/177 एवं 194(1)(ए) एवं धारा 207 एमवी एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही की है।

