
MD-Junaid Khan
जांजगीर-चांपा। जिला पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम से दोस्ती कर युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की,दिनांक 15.09.2026 को 11 बजे दुकान जाने के लिए घर से निकली थी, दुकान जाते समय ईशु नाम का युवक, जिससे उसकी पहचान इंस्टाग्राम से हुई थी जिसके द्वारा बहला फुसलाकर कर बिलासपुर, फिर दुर्ग और उसके बाद धमधा ले गया जिसके द्वारा अनाचार किया। बाद अगले दिन धमधा क्षेत्र में काम करने वाले दूसरे आरोपी साहिल ने शादी का झांसा देकर सुनसान जगह पर ले जाकर अनाचार किया पीड़िता किसी तरह सूचना धमधा पुलिस को दिया, जिसके माध्यम से परिजन पीड़िता को सुरक्षित घर लाये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना चांपा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सायबर तकनीकी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर वारदात को अंजाम देना कबूल किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी-
1. इन्द्रजीत ठाकुर उर्फ ईशु निवासी पेंड्रावन थाना धमधा जिला दुर्ग (इंस्टाग्राम से संपर्क कर भगाने वाला)
2. साहिल लहरी उर्फ सालू निवासी डुमरीकला थाना ढेलकाडीह जिला राजनंदगांव (शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला)
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा एवं थाना स्टाफ का अहम किरदार रहा।

