CG CRIME

रतनपुर | सोशल मीडिया पर बटनदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने वाला एक आरोपी युवक गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर बटनदार चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि निजाम अली उर्फ अश्शू (21 वर्ष) बड़े बाजार क्षेत्र में बटनदार चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहा है, एवं आरोपी चाकू दिखाते हुए वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पर वॉयरल कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना की।

पुलिस ने नूतन चौक बड़े बाजार के पास घेराबंदी कर आरोपी निजाम अली उर्फ अश्शू, निवासी बड़े बाजार रतनपुर, को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 बटनदार चाकू बर आमद किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी- निजाम अली उर्फ अश्शू, निवासी बड़े बाजार रतनपुर,

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल साहू, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं धनराज कुम्भकार का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top