
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिविल लाईन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रमणी हॉस्पिटल के पास दबिश देकर एक महिला को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए महिला के कब्जे से 5 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन और एक मोबाइल फोन जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर 2026 को सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना मिली की रमणी हॉस्पिटल के पास एक महिला हेरोइन बेचने के फिराक मे ग्राहक की तलाश में खड़ी है। सूचना पर सिविल लाईन पुलिस मौके पर दबिश देकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर कैपरी और हाफ टी-शर्ट पहने हुए महिला की पहचान कर उसे पकड़ा।

तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से 5 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन और एक मोबाइल फोन बर आमद हुआ। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए), 22(क) और 29 के तहत नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार महिला आरोपी- रितु मरकाम, पिता अभिजीत साधु, उम्र 26 वर्ष, निवासी आवासपारा, सकरी, बिलासपुर।

