
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 15 जुलाई 2026 को बच्ची के परिजन ने थाना चकरभाठा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बच्ची को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। मामले में पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की, आरोपी की पतासाजी के लिए टीम गठित कर सूचना के आधार पर नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बर आमद किया गया। पूछताछ में बच्ची ने आरोपी द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करना बताया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2)(M) BNS एवं धारा 4, 6 POCSO Act के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपी– राकेश जांगड़े (22 वर्ष), निवासी डीगोरा चरोटी, थाना पथरिया, जिला मुंगेली।


