
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बर आमद कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 16 सितंबर 2026 को पेट्रोलिंग एवं अड्डाबाजी चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि लालखदान के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहा है।
सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बर आमद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लक्ष्मण उर्फ गोविंदा विश्वकर्मा (23 वर्ष), निवासी लालखदान, तोरवा बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 505/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

