CG CRIME

बिलासपुर | शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार |भेजा गया जेल |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मधुबन शराब भट्टी के पास शराब पीने के लिए पैसे मांगने और पैसे नहीं देने पर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार घटना 31 अगस्त 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। पंजाबी कॉलोनी दयालबंद निवासी राजेश टुटेजा (60) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र मोहनीश टुटेजा से मधुबन शराब भट्टी के पास किशन यादव और अंकित रजक ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर दोनों ने कथित तौर पर हाथ-मुक्का और लात से मारपीट की। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 499/26, धारा 296, 119(1), 115(2), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज किया गया था। आरोपी किशन यादव (30) को पहले ही 7 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि उसका साथी आरोपी अंकित रजक (22), निवासी मधुबन रोड दयालबंद, घटना के बाद से फरार था। जिसे 15 सितंबर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा घटना में शामिल होना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 499/26, धारा 296, 119(1), 115(2), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न ् यायिक  रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top