CG CRIME

बिलासपुर | महिला से छेड़खानी गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान में महिला से छेड़खानी गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 14 सितंबर 2026 को लालखदान निवासी महिला ने थाना तोरवा में शिकायत दर्ज कराई थी।कि मोहल्ले के केशव निषाद और परमेश्वर निषाद उसे देखकर कथित तौर पर गंदी कमेंट और इशारे करने लगे। महिला द्वारा इसका विरोध करने पर दोनों युवकों द्वारा बुरी नीयत से उसका हाथ और बांह पकड़ने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर हाथापाई किया गया ।महिला संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तोरवा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 504/2026, धारा 296, 74, 76, 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी:
(1)- केशव निषाद (20) — लालखदान मस्जिद के पास, तोरवा
(2)- परमेश्वर उर्फ परमेश निषाद (21) — शिव मंदिर के पास, केंवटपारा, तोरवा

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top