
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो अलग-अलग स्थानों पर युवक धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए राजा बाबू श्रीवास (30 वर्ष), निवासी बड़ी कोनी पानी टंकी के पास, थाना कोनी, बिलासपुर पर अशोक नगर राजस्व कॉलोनी चौक मेन रोड के पास धारदार हथियार लेकर राहगीरों को डरा धमका रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कब्जे से लोहे का धारदार चापड़ बर आमद कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1325/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

वहीं दूसरे मामले में पूरन नेताम उर्फ बड़े छोटे (23 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर लिंगियाडीह, सरकंडा पर चिंगराजपारा सूर्या चौक के पास धारदार हथियार लहराते गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से लोहे का बड़ा धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1328/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेज दिया है।

दोनों आरोपी हथियारों के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर उन्हें जप्त कर दोनों आरोपियों न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

