
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए दो ढाबा संचालकों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 16 सितंबर 2026 की रात सूचना प्राप्त हुई कि हॉलिडे इन ढाबा और मम्मी द ढाबा, भरनी में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने के बाद दोनों स्थानों पर रेड कार्यवाही की गई। पुलिस ने हॉलिडे इन ढाबा संचालक श्यामकुमार जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी भरनी और मम्मी द ढाबा संचालक नवीन श्रीवास, उम्र 31 वर्ष, निवासी सिरगिट्टी को गिरफ्तार किया है। हॉलिडे इन ढाबा से 32 पाव देशी शराब बर आमद हुई, जिसकी कीमत 2 हजार 560 रुपये बताई गई है। वहीं मम्मी द ढाबा से मैकडावल की 5 बोतल, सिग्नेचर की 3 बोतल और रॉयल चैलेंज की एक बोतल जप्त की गई। जप्त शराब की कुल कीमत 10 हजार 560 रुपये बताई गई है।पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 858/2026 एवं 859/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

हॉलिडे इन ढाबा से बर आमद शराब
32 पाव देशी शराब
कीमत ₹2,560
मम्मी द ढाबा से बर आमद शराब
05 बाटल मैकडावल
03 बाटल सिग्नेचर
01 बाटल रॉयल चैलेंज
कीमत ₹8,000
कुल 10560 रुपये की शराब जप्त की गई।
नाम गिरफ्तार आरोपी
(1)- श्यामकुमार जायसवाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी भरनी, थाना सकरी
(2)- नवीन श्रीवास, उम्र 31 वर्ष, निवासी बन्नाक चौक, सिरगिट्टी

