
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर में बीते दिनों हुए दो पक्षों के बीच विवाद पथहराव बलवा मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दंगे का मुख्य आरोपी सोहेल खान को पुलिस ने कोनी थाना के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की, सोहेल खान कोनी थाना सरेंडर करने जा रहा था। जिसे पुलिस ने सरेंडर से पहले गिरफ्तार कर लिया है। दंगे का दूसरा मुख्य आरोपी राम सिंह ठाकुर अब भी फरार है। पुलिस ने अब तक कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सोहेल खान गुट के 17 और रामसिंह गुट के 3 आरोपी शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह की तलाश अभी जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कट्टा, एयर पिस्टल सहित अन्य हथियार भी बर आमद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की गाड़ी खराब हो जाने पर आरोपियों को पैदल न्यायलय ले जाया गया।
पुलिस अब घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस अन्य संदिग्धों को भी चिन्हित कर रही है और जल्द ही मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

सोशल मीडिया टिप्पणी और पुरानी रंजिश से शुरू हुआ विवाद बिलासपुर के खपरगंज इलाके में युवकों के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। सोशल मीडिया पर की गई कथित टिप्पणी और पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। घटना में तारबाहर टीआई रवि तिवारी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सोहेल खान गुट के गिरफ्तार आरोपी
1. मौला बक्स उर्फ जूब्बू, निवासी खपरगंज
2. शेख अजरूद्दीन उर्फ अज्जू, निवासी तैबा चौक, तालापारा
3. मोहम्मद जाहिद खान, निवासी खपरगंज
4. सफीक अहमद उर्फ राजा खान, निवासी खपरगंज
5. शकीर उर्फ सोनू, निवासी जूनी लाइन
6. मोहम्मद लाईक, निवासी खपरगंज
7. रेहान अली उर्फ ईरानी, निवासी जबड़ापारा, सरकंडा
8. मो. जुनैद, निवासी खपरगंज मेन चौक
9. शेर खान उर्फ नईम खान, निवासी खपरगंज
10. मो. अजहर कुरैशी, निवासी खपरगंज
11. विजेन्द्र अनंत उर्फ छोटू, निवासी सिद्धिविनायक कॉलोनी, तिफरा
12. अब्दुल रज्जाक, निवासी खपरगंज
13. अरबाज खान, निवासी खपरगंज
14. सोहेल खान उर्फ मुस्तकीन, निवासी खपरगंज
15. नुमान अली, निवासी यदुनंदन नगर
16. शेख सुलतान, निवासी खपरगंज
17. मोहम्मद मुस्तकीन, निवासी भारतीय नगर

दूसरे पक्ष – राम सिंह ग्रुप के गिरफ्तार आरोपी
1. राजू यादव, निवासी कुंदरापारा
2. राकेश यादव उर्फ रिंकु, निवासी कुंदरापारा
3. छत्रपाल साहू, निवासी डबरीपारा, सरकंडा
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

