
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ दुकानों के संचालन और क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 05 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध कबाड़ दुकानों की निगरानी के साथ-साथ शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के दिशा-निर्देशन में हिर्री पुलिस ने खजुरी, मोहदा सहित अन्य स्थानों पर लगातार जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने सरोज कोशले (26), भगवान सिंह छेदाम (45), सुनील घृतलहरे (20), युसुफ खान (58) और दीपक चौहान (30) के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की। पुलिस ने सभी को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत देते हुए नियमानुसार कार्यवाही कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया।

