
MD-Junaid Khan
जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई युवक की मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा मृतक की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को कार के नीचे डालकर आरोपियों द्वारा घटना को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार दिनांक 24.06.2026 को सोनादुला सांकर भारतमाला रोड पर वाहन क्रमांक CG 10 BP 9060 से जुड़ी घटना में अरविंद सिंह लोधी (26 वर्ष), निवासी सकरी, बिलासपुर की मृत्यु हुई थी। प्रारंभिक जांच में इसे सड़क दुर्घटना मानते हुए धारा 106(1) BNS के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में जांच को आगे बढ़ाया गया। SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक जय कुमार साहू एवं उप निरीक्षक विनोद जाटवर की टीम द्वारा की गई सघन पूछताछ एवं विवेचना में ट्रक के लेन-देन से जुड़े पुराने विवाद तथा घटना से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए।
जांच के आधार पर प्रकरण में धारा 103(1), 3(5) BNS जोड़ी गई तथा पूर्व में दर्ज धारा 106(1) BNS हटाई गई। मामले में संदेही हेमंत सिंह ठाकुर (23 वर्ष), निवासी दीनदयाल कॉलोनी, बिलासपुर को गिरफ्तार कर से पूछताछ की। पूछताछ में ट्रक के लेन-देन को लेकर हेमंत का अरविंद से पुराना विवाद था। घटना वाले दिन शराब पार्टी के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हेमंत ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अरविंद को लात- घूंसों से बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को कार के नीचे डाल दिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया । पुलिस ने प्रकरण में धारा 103(1), 3(5) BNS जोड़ी गई तथा पूर्व में दर्ज धारा 106(1) BNS हटाई गई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार CG 10 BP 9060 कार को जप्त कर आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वहीं फरार दूसरे आरोपी की तलाश और मामले की आगे की जांच जारी है।

