


MD-Junaid Khan
बिलासपुर। छत्तीसगढ़। ईद मिलादुन्नबी के 1501 वें मौके पर बिलासपुर में शानो शौकत के साथ जुलूस का आगाज़ हुआ। पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के तालीमात दुनिया को मानवता शांति और भाईचारे का संदेश दिया। शहर के हर गली मोहल्ले में पूरे 11 दिन मिलाद जलसे का आयोजन विभिन्न कमेटियों द्वारा किया गया। सुबह बाईक कार जुलूस का आगाज़ जूनिलाइन से निकल कर शहर में भ्रमण किया।

जुलूस में शहर धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक सौहार्द की तस्वीर भी देखने को मिली। अलग-अलग जगहों से निकले जुलूस का स्वागत (इस्तकबाल ) कर फूल शरबत पानी-मिठाई फल एवं खाने पीने की विभिन्न चीजें बाटी गई।

एवं अमन चैन इंसानियत और भाईचारे का संदेश दिया। हज़रत मोहम्मद पैगम्बर साहब ने पूरी मानवता के लिए जो संदेश दिया है, वह आज भी पूरी दुनिया के लिए सार्थक और अनुकरणीय है। उनके संदेश को अपनाकर ही समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।

ईद मिलादुन्नबी के जुलूस का आगाज़ सत्यम चौक से हुआ। साथ ही शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर भी विभिन्न कमेटियों की ओर से जुलूस में शामिल लोगों का इस्तकबाल किया गया। जगह-जगह पानी, मिठाई और अन्य सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब के तालिम एवं बताए हुए उनके रास्ते पर चलने का पैग़ाम दिया ।


जुलूस आयोजन के दौरान जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने साफ़ सफाई पर जोर दिया गया।

