CG CRIME

बिलासपुर | शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म | आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल |

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं शादी से इनकार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 25 अगस्त 2026 को पीड़िता ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई। की रंजीत गिरी गोस्वामी निवासी तेलियापुरान, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली, हाल निवासी विकासनगर, चकरभाठा  ने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

बाद में आरोपी ने पीड़िता के दूसरी जाति की होने की बात कहते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। शिकायत पर चकरभाठा पुलिस ने अपराध दर्ज कर धारा 69 BNS के तहत जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई । जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी चकरभाठा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी रंजीत गिरी गोस्वामी (25), पिता दिनेश पुरी गोस्वामी, निवासी तेलियापुरान, थाना जरहागांव, जिला मुंगेली, हाल निवासी विकासनगर, चकरभाठा को हिरासत में लेकर पूछताछ की,

पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top