

MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में किराना दुकान का ताला तोड़कर नकदी और राशन सामान चोरी करने वाले आरोपी को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बर आमद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने 26 अगस्त को सिरगिट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की। 22 अगस्त 2026 की रात करीब 9 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था।24 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी नकदी और राशन सामग्री गायब मिली। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ₹3,500 प्रार्थी द्वारा बताया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को राहुल महतो (26), निवासी भवानी नगर, शिव मंदिर के पास, सिरगिट्टी पर संदेह हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया । आरोपी के कब्जे से चोरी की मशरूका बर आमद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी-
राहुल महतो (26), निवासी भवानी नगर, शिव मंदिर के पास, सिरगिट्टी

