CG CRIME

मुलमुला | पुरानी रंजिश को लेकर घर घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार|

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र ग्राम तागा मे पुरानी रंजिश को लेकर घर घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी ईश्वरी यादव उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम तागा थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसका पुत्र अनिल यादव ग्राम के शिवशंकर कश्यप के ट्रैक्टर में काम करने जाता था। ट्रैक्टर पलटने की घटना में ट्रैक्टर पर सवार अनिल यादव की मृत्यु हो गई थी। इस घटना की रिपोर्ट प्रार्थी द्वारा थाना पामगढ़ में दर्ज कराई गई थी। इसी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर में घुसकर लोहे की रॉड एवं हाथ-मुक्के से मारपीट की गई। मामले में थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 162/ 2026 धारा 296, 115(2), 117(1), 333, 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश में तत्काल दबिश दी, और आरोपियों के निवास से उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।


गिरफ्तार आरोपी
1. शिवशंकर कश्यप, पिता रामकृष्ण कश्यप, उम्र 32 वर्ष
2. रामशंकर कश्यप, पिता रामकृष्ण कश्यप, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम तागा, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक पारस पटेल, थाना प्रभारी मुलमुला, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह एवं थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top