CG CRIME

बिलासपुर | अरपा नदी में नहाने के दौरान डूबने से 14 वर्षीय लड़के की मौत

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपा नदी में गुरुवार को नहाने के दौरान डूबने से एक 14 वर्षीय लड़के की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जबड़ापारा का रहने वाला 14 वर्षीय सौरभ धुरी अपने कुछ चार पांच साथियों के साथ अरपा नदी में नहाने के लिए गया था। सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी नहाने के दौरान सौरभ अचानक पानी की अधिक गहराई वाले हिस्से में चला गया और पानी में डूबने लगा। उसके साथियों ने जब उसे डूबते हुए देखा तो घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नदी में डूबे बच्चे की तलाश शुरू की। टीम के गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद दो बजे नदी से सौरभ के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एवं आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top