CG CRIME

कवर्धा | नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश | तीन आरोपी गिरफ्तार| 12 लाख से ज्यादा की फेक करेंसी बर आमद |

MD-Junaid Khan

कवर्धा। जिले के थाना बोड़ला चौकी पोंडी और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपीयो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 12 लाख से ज्यादा की फेक करेंसी बर आमद। जानकारी के अनुसार प्रार्थी दिनेश कुमार यादव को 9 अगस्त को कथित तौर पर 4.50 लाख रुपये के नकली नोट दिए गए थे. नोटों के नकली होने की जानकारी मिलने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई.

शिकायत मिलते ही बोड़ला थाना, पोंडी चौकी और साइबर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिले. पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.,, पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जुलाई 2026 से कवर्धा के नए बस स्टैंड के पास किराए के कमरे में कलर प्रिंटर की मदद से नकली नोट तैयार कर रहे थे. इसके बाद इन नकली नोटों को अलग- अलग माध्यमों से बाजार में खपाने की कोशिश की जा रही थी.

पुलिस ने सतीश कुमार, रामप्रसाद उर्फ रमऊ और घुरवा राम को गिरफ्तार किया है- आरोपियों के कब्जे से नकली नोटों के अलावा कलर प्रिंटर, मोबाइल फोन और टाटा पंच ईवी कार बर आमद की गई है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं और नकली नोटों की सप्लाई किन-किन स्थानों पर की गई है.

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top