CG CRIME

बिलासपुर | तांत्रिक पूजा कर नुकसान पहुंचाने और जान से मारने की धमकी देने, एवं जमानत के नाम पर ₹1 लाख मांगने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में जमानत के लिए पैसे मांगने, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने और कथित तांत्रिक पूजा-पाठ के जरिए नुकसान पहुंचाने की धमकी देने के वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी ओम बोले का भाई प्रियांशु बोले थाना तोरवा के एक आपराधिक प्रकरण में आरोपी है और उसके खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है। प्रियांशु बोले की जमानत कराने के नाम पर ओम बोले और उसके साथियों ने संबंधित लोगों से ₹1 लाख की मांग की। पैसे नहीं देने पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही तांत्रिक पूजा-पाठ कर नुकसान पहुंचाने और भगवान का प्रकोप पड़ने की धमकी दी।पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 10 अगस्त 2026 को चार आरोपियों ओम बोले, उम्र 23 वर्ष, दयालबंद, बिलासपुर। तरूण बजाज, उम्र 27 वर्ष, तोरवा, बिलासपुर। मोहम्मद इसरार, उम्र 22 वर्ष, सफेदखदान, तोरवा। ऋषिकेश कुमार, उम्र 28 वर्ष, जगमल चौक, तोरवा को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 427/2026 धारा 296, 351(3), 354, 308, 3(5) BNS तथा छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही कर 10 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

(1)- ओम बोले, उम्र 23 वर्ष, दयालबंद, बिलासपुर।
(2)- तरूण बजाज, उम्र 27 वर्ष, तोरवा, बिलासपुर।
(3)- मोहम्मद इसरार, उम्र 22 वर्ष, सफेदखदान, तोरवा।
(4)- ऋषिकेश कुमार, उम्र 28 वर्ष, जगमल चौक, तोरवा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top