CG CRIME

बिलासपुर | कार के माध्यम से अवैध नशीले 5.32 ग्राम ‘OG’ मादक पदार्थ लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिरगिट्टी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम द्वारा अवैध नशीला पदार्थ की बिक्री के लिए लेजा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अवैध मादक पदार्थों एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग की Kia Seltos कार क्रमांक CG10AS3131 में नया बस स्टैंड तिफरा से कथित तौर पर नशीला पदार्थ लेकर बिक्री के लिए जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने नया बस स्टैंड तिफरा के पास घेराबंदी कर रेड की। रेड के दौरान एक आरोपी को पकड़ा। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम शोभित जजोदिया उर्फ अक्षत, उम्र 32 वर्ष, निवासी लिंक रोड, सुमंगलम अपार्टमेंट के पास, तारबहार, बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.32 ग्राम ‘Original Gangster OG’ अनुमानित कीमत ₹15,000 Kia Seltos कार CG10AS3131 अनुमानित कीमत ₹7 लाख Apple iPhone 16 Pro अनुमानित कीमत ₹50,000 कुल जप्ती अनुमानित कीमत  ₹7.65 लाख जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 570/2026 दर्ज कर NDPS Act की धारा 20A के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।


उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, सउनि नरेश कुमार गर्ग, प्रधान आरक्षक प्रभाकर सिंह, आरक्षक वीरेंद्र निषाद, संजय यादव तथा ACCU प्रभारी निरीक्षक एवं ACCU की संयुक्त टीम का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top