CG CRIME

बलौदाबाजार|नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार | घर में गांजा रखकर बेच रहा आरोपी गिरफ्तार |

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार-भाटापारा। जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम पौसरीमें में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (IPS) के कुशल निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पलारी पुलिस को सफलता मिली है। जानकारी के अनुसार मुखबीर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पौसरी निवासी रामकुमार वर्मा अपने घर के अंदर अवैध रूप से अवैद्य मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना से तत्काल ग्राम पौसरी स्थित संदेही के मकान में दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा संदेही रामकुमार वर्मा की उपस्थिति में उसके मकान की विधिवत तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान घर के एक कमरे के अंदर रखे एक सफेद- लाल रंग के थैले (जिस पर ‘हीरा क्लॉथ स्टोर्स’ लिखा हुआ था) के अंदर से मादक पदार्थ गांजा बर आमद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौल कराने पर बरामद गांजे का कुल वजन 1.218 किलोग्राम (कीमती ₹14,616/-) पाया गया। इसके अतिरिक्त आरोपी की जेब से गांजा बिक्री का ₹200 नगद भी बर आमद हुआ।

कुल जुमला संपत्ति ₹14,816/- को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी का यह कृत्य NDPS Act की धारा 20(B) के तहत दंडनीय अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना पलारी में अपराध क्रमांक 334/2026 दर्ज कर दिनांक 10.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी– रामकुमार वर्मा पिता स्व. जगतराम वर्मा, उम्र 67 वर्ष, निवासी ग्राम पौसरी, थाना पलारी।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top