
जांजगीर चांपा। पामगढ़। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में शराब के नशे में वाहन चलाते पि डब्लू डी बैरियर तोड़ते हुए एवं सड़क पर बैठे पशुओं, चौक पर खड़ी गाड़ियों और राह चलते लोगों को टक्कर मारने वाले शराबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 9 अगस्त 2026 की रात 9:30 बजे आरोपी मनोज कुमार पटेल (50), निवासी अंबेडकर चौक, रामनगर सुपेला, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग, वाहन क्रमांक CG 07 BN 3365 स्वराज माजदा को शराब के नशे में ग्राम ससहा की ओर से चला रहा था। ग्राम केशला मोड़ के पास पहुंचने पर आरोपी ने PWD द्वारा लगाए गए बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ दिया। इसके बावजूद उसने वाहन नहीं रोका। बैरियर वाहन में फंसी अवस्था में ही वह करीब 2 किलोमीटर तक वाहन दौड़ाता रहा। आरोपी चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के दौरान सड़क पर बैठे गाय एवं अन्य पशुओं, चौक पर खड़े वाहनों तथा राह चलते आम नागरिकों को टक्कर मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मामले की रिपोर्ट पर पामगढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 326/2026 धारा 281, 125(ए) BNS के तहत अपराध कायम किया। विवेचना के दौरान धारा 324(4) BNS, छत्तीसगढ़ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा 3 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 भी जोड़ी गई। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में पामगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा जुर्म कबूल किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

नाम आरोपी चालक -मनोज कुमार पटेल (50), निवासी अंबेडकर चौक, रामनगर सुपेला, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग, वाहन क्रमांक CG 07 BN 3365 स्वराज माजदा
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सावन सारथी, सहायक उप निरीक्षक प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक राजेश कोसले, मंजू सिंह तथा आरक्षक वेदराम पटेल और विनोद मनहर का अहम किरदार रहा।

